महान भारत के पूर्वज सपना देखकर गए हैं कि भारतीय समाज विश्व में देश का नाम रोशन करेंगा । क्या भारत की सभ्यता और समाज दिखावटी होता जा रहा है । कितने शर्म की बात है संजय रॉय जैसे कई अपराधियों को यह समाज पाल रहा है । अरे मैं तो कहता हूं ऐसे लोगों की समाज की कडी निंदा की जानी चाहिए और बहिष्कार होना चाहिए ताकि अपराध करते समय इनकी रूह भी कांपे।
बात केवल एक महिला डाॅक्टर की नहीं है जो जिसके साथ रात में दरिंदगी से रेप हो जाता है बल्कि देश में न जाने रोज कितनी ही महिलाओं के साथ ऐसे अपराध होते हैं इसका जिम्मेदार कौन है क्या ये समाज जाे ऐसे लोगों को पनाह देता है या ऐसा कानून जिसका लोगों को कोई भय नहीं या न्याय व्यवस्था जहां आरोपी को कठोर सजा नहीं होती ।
इतनी भयानक घटनाएं हो जाती हैं और सरकार भी चुप्पी साध लेती है जांच कभी पुलिस तो कभी सीबीआई के हवाले कर दी जाती है लेकिन इनकी जांच के बाद न्याय तो कहीं होता ही नहीं जिससे कुछ बदलाव हो ।
देश में ऐसी घटनाओं के लिए कठोर कानून होना चाहिए, कठोर सजा मिलनी चाहिए और सामाजिक स्तर पर बहिष्कार किया जाना चाहिए । हमेें तो महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देना चाहिए ताकि वह देश के विकास में बराबर भागीदार रहें ।
आजकल लोग क्या देखते हैं जहां देखो वहां लोग इसी प्रकार की हैवानी घटनाओं वाली मूवीज, बेब सीरीज पसंद करते हैं और चाहते हैं कि ऐसी और बनें, इसका मतलब लोग खुद ही ऐसे समाज को बढावा दे रहे हैं ।
0 Comments